एयर इंडिया के 5000 पायलटों का होगा डोप टेस्ट, फुकेत-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद बड़ा फैसला
Updated on
14-08-2026 12:59 PM
नई दिल्ली: एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के सभी 5 हजार पायलटों का डोप टेस्ट कराएगा जाएगा। 4 अगस्त को फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड के डोप टेस्ट में फेल होने के आरोप के बाद कंपनी ने यह फैसला किया है। नागर विमानन मंत्रालय ने भी एविएशन रेगुलेटर DGCA से डोप टेस्ट नियमों का रिव्यू करने को कहा।
पायलटों की स्क्रीनिंग एक बार ही कराई जाएगी। यह DGCA के हर साल रैंडमली 10% पायलटों के टोप टेस्ट कराने के नियमों के अलावा होगी। सूत्रों का कहना है कि इस लंबी प्रक्रिया में एक महीने तक का भी वक्त लग सकता है।
क्या होगा स्क्रीनिंग में?
मैनेजमेंट ने पायलटों को पत्र जारी कर कहा है कि स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू होगी। गुरुवार से कंपनी ने यह प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुड़गांव स्थित अकैडमी में ट्रेनिंग के साथ ही दूसरे तमाम सेंटरों पर स्क्रीनिंग होगी।
पायलटों का ब्लड, लार, यूरिन या हेयर सैंपल लिया जा सकता है।
676 फुट तक नीचे आया था प्लेन
थाइलैंड के फुकेत से दिल्ली आते वक्त एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2379) की हाइट 300 फुट नहीं बल्कि करीब 60 मंजिल जितनी यानी 676 फुट तक नीचे आ गिरी थी। इस कारण इसका इंपैक्ट अधिक रहा और 20 यात्री समेत 24 लोग घायल हुए।दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के अलग हैंगर में खड़े एयरबस के इस प्लेन की हालत जांच में काफी खराब मिली है। प्लेन में कई तरह के हाइड्रोलिक खराबी की बात भी सामने आ रही है। फ्लाइट के साथ जब यह हादसा हुआ उस वक्त प्लेन 36001 फुट की हाइट पर उड़ रहा था।
कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई
एयर इंडिया मैनेजमेंट ने अपने कू और अन्य स्टाफ के गिरते मनोबल को भी बढाने के लिए कदम उठाया है। गुरुवार को एयर इंडिया के सीईओ विल्सन कैंपबेल ने स्टाफ के साथ किए गए अपने टाउन हॉल में कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की बात कही। साल 2028 तक 100 नए प्लेन आने की बात भी कही गई।
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…