पहली तिमाही में ही रेवेन्यू में भारी बढ़ातरी, घाटे से उबर कर मुनाफे में आई कंपनी

Updated on 01-08-2026 12:59 PM
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से जाना जाता था। बीते दिनों इसके निदेशकमंडल की हुई बैठक में इसके परिणाम को मंजूरी मिल गई है।

क्या रहा परिणाम

कंपनी ( Vellora Impact Limited ) की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक इस तिमाही में इसने शानदार प्रदर्शन किया है। इसका मजबूत ऑपरेशनल काम-काज, बिजनेस की बेहतर रफ़्तार और बेहतर ऑपरेटिंग क्षमता की वजह से कंपनी के मुख्य फाइनेंशियल पैरामीटर्स में काफ़ी सुधार देखा गया है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान इसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 141.92 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मतलब कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह 1.17 करोड़ रुपये था। कंपनी का कहना है कि यह बिजनेस एक्टिविटी में बड़ी बढ़ोतरी और कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी के सफल क्रियान्वयन की वजह से संभव हो पाया है।

मुनाफा भी बढ़ा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.98 करोड़ रुपये का एबिट्डा दर्ज किया, जो बेहतर ऑपरेशनल क्षमता और मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस को दिखाता है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में टैक्स से पहले का मुनाफा 7.90 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इस दौरान 7.90 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट भी दर्ज किया। एक साल इसी तिमाही के दौरान इसे 2.11 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान बेसिक और डाइल्यूटेड अर्निंग्स पर शेयर (ईपीएस) 14.19 रुपये प्रति शेयर रहा, जो शेयरहोल्डर वैल्यू में बढ़ोतरी और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन को उजागर करता है।

क्या कहना है कंपनी का

वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित हरजीभाई गोल का कहना है "वित्त वर्ष की पहली तिमाही वेलोरा इम्पैक्ट की ग्रोथ यात्रा में एक अहम पड़ाव है। हमारा शानदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और मुनाफे में वापसी, हमारे स्ट्रैटेजिक बदलाव के प्रयासों के सफल क्रियान्वयन को दर्शाती है। हम अपने बिजनेस के बुनियादी पहलुओं को मजबूत करने, मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और अपने शेयरधारकों के लिए लंबे समय तक चलने वाली वैल्यू बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.