'शुद्ध' पेट्रोल की बिक्री में भारी उछाल, केवल 1% पेट्रोल पंपों पर मिलता है यह तेल, कितनी है कीमत?

Updated on 30-07-2026 02:38 PM
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण इसकी मांग अब तक बहुत कम है। देश के 1% से भी कम पेट्रोल पंपों पर 100-ऑक्टेन पेट्रोल मिलता है। इनमें से ज्यादातर पेट्रोल पंप बड़े शहरों तक ही सीमित हैं। लेकिन E20 पेट्रोल को लेकर जिस तरह हाल के दिनो में विवाद बढ़ा है, उससे इसी मांग में इजाफा हुआ है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि हाल के महीनों में 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी से ज्यादा हो गई है। एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल से गाड़ियों को संभावित नुकसान की बढ़ती चिंताओं के बीच इसकी बिक्री बढ़ी है। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां अलग-अलग ब्रांड के तहत 100-ऑक्टेन पेट्रोल बेचती हैं। इनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का XP100, बीपीसीएल का Speed100 और एचपीसीएल का Power100 शामिल हैं।

कितनी है कीमत?

दिल्ली में एथेनॉल-फ्री 100-ऑक्टेन पेट्रोल की खुदरा कीमत लगभग ₹160 प्रति लीटर है जबकि E20 पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर है। इस तरह 100-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत आम पेट्रोल से करीब 57 फीसदी महंगा है। दिल्ली में E20 प्रीमियम ग्रेड XP95, Speed97 और Power95 की कीमत लगभग ₹111-112 प्रति लीटर है। इसी तरह मुंबई में 100-ऑक्टेन पेट्रोल की खुदरा कीमत लगभग ₹167.35 प्रति लीटर है, जबकि आम पेट्रोल की कीमत ₹111.21 प्रति लीटर है।
100-ऑक्टेन फ्यूल को मुख्य रूप से सुपरकार, लग्जरी सेडान और सुपरबाइक जैसी हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों के लिए बनाया गया है। एक सूत्र ने कहा कि हाल के महीनों में एथेनॉल-फ्री पेट्रोल की मांग में काफी तेजी आई है। सोशल मीडिया पर एथेनॉल-ब्लेंडिंग से गाड़ियों को नुकसान होने के दावों की वजह से यह बढ़ोतरी हुई है। 100-ऑक्टेन की सबसे ज्यादा मांग दिल्ली में दिख रही है।

क्यों है खास?

100-ऑक्टेन पेट्रोल का रिसर्च ऑक्टेन नंबर (RON) 100 होता है। इससे यह आम पेट्रोल के मुकाबले इंजन नॉकिंग को बेहतर तरीके से रोकता है। ज्यादा ऑक्टेन रेटिंग की वजह से यह फ्यूल इग्निशन से पहले ज्यादा तापमान और कम्प्रेशन को झेल सकता है। यही कारण है कि यह हाई-परफॉर्मेंस और हाई-कम्प्रेशन वाले इंजनों के लिए सही रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.