प्रीमियम से डिस्काउंट पर आया रूस! कच्चा तेल सस्ता होने से रिफाइनरीज की होने वाली है चांदी

Updated on 26-06-2026 02:58 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है। होर्मुज स्ट्रेट से धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य हो रहा है। इससे गुरुवार को कच्चा तेल ईरान युद्ध के पहले स्तर पर आ गया। होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से भारी मात्रा में अटके हुए तेल के फिर से बाजार में आने की संभावना है। इससे ओवरसप्लाई हो सकती है और कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट की आशंका है। कच्चा तेल सस्ता होने से भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों को मोटा मुनाफा होने की उम्मीद है।

गुरुवार को बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर लगभग $72 प्रति बैरल रह गई। जून के पहले हफ्ते में यह कीमत औसतन $99 थी। उससे पहले मार्च से मई तक के तीन महीनों में यह $109 प्रति डॉलर थी। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट को देखते हुए रूस ने एक बार फिर से डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद वह भारी प्रीमियम वसूल रहा था।

कैसे होगी कमाई?

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिफाइनरीज को होर्मुज स्ट्रेट के खुलने के साथ-साथ ईरानी तेल की बाजार में वापसी, यूएई के ओपेक से बाहर निकलने और रूस से बड़ी मात्रा में तेल की लगातार सप्लाई से भी फायदा होने की उम्मीद है। रिफाइनरीज अभी ऊंची कीमत पर खरीदे गए तेल को ही प्रोसेस कर रही हैं। इसलिए सस्ते तेल का फायदा उन्हें जुलाई-सितंबर की कमाई में देखने को मिलेगा।इंडस्ट्री के अधिकारियों ने कहा कि अगर क्रूड की कीमतें इसी स्तर के आस-पास बनी रहती हैं, तो रिफाइनरीज को सितंबर तिमाही में भारी प्रॉफिट हो सकता है। बशर्ते रिटेल फ्यूल की कीमतें नहीं बदलती हैं और सरकार मार्च में घोषित ₹10 प्रति लीटर फ्यूल टैक्स कटौती को वापस नहीं लेती है। सरकार ने मई में पेट्रोल और डीजल की कीमत में करीब 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

चीन की चाल

एक अधिकारी ने कहा कि हम अब भी डे-टु-डे आधार पर काम कर रहे हैं। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिका-ईरान डील का अंतिम स्वरूप कैसा रहता है। साथ ही ईरानी तथा रूसी तेल पर प्रतिबंधों के भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता बनी हुई है। चीन के अगले कदम पर भी नजर रखी जा रही है।
चीन दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा इंपोर्टर है। लेकिन चीन ने पिछले दो महीनों में खरीद में भारी कटौती की है। इससे ग्लोबल कीमतें काबू में रही हैं। अगर चीन अपने रिजर्व को भरने के लिए कोई कदम उठाता है, तो मार्केट तेजी से टाइट हो सकता है और कीमतें बढ़ सकती हैं।

तेल का खेल

  • कच्चे तेल की कीमत ईरान युद्ध से पहले के स्तर पर पहुंची
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज स्ट्रेट में ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है
  • कच्चा तेल सस्ता होने से रूस ने फिर से डिस्काउंट शुरू किया
  • इससे भारतीय रिफाइनरीज को काफी फायदा होने की उम्मीद

सस्ता तेल

अधिकारियों का कहना है कि भारतीय रिफाइनरीज सबसे सस्ता कच्चा तेल खरीदने की कोशिश कर रही हैं। इसके साथ ही खाड़ी के सप्लायर्स के साथ टर्म-परचेज कमिटमेंट को भी पूरा करने की कोशिश कर रही हैं। इराक, कुवैत, कतर और सऊदी अरब अपना कमिटमेंट पूरा करने के लिए तैयार हैं।

कुछ रिफाइनरीज ने पहले ही ऑर्डर देना और लॉजिस्टिक्स का इंतजाम शुरू कर दिया है। बाकी रिफाइनरीज भी अगले एक महीने में पश्चिम एशिया से क्रूड लेना फिर से शुरू कर देंगी। ब्रेंट क्रूड अभी 1 फीसदी गिरावट के साथ 74.51 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.