सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक का उछाल, कोटक महिंद्रा बैंक और इटरनल में सबसे ज्यादा तेजी

Updated on 27-08-2026 12:46 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार बीते कारोबारी सत्र यानी बुधवार को गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज गुरुवार को तेजी के साथ हरे निशान में खुला है। 30 शीर्ष शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स ने अपने कारोबारी सत्र की शुरुआत 100 अंकों से अधिक के उछाल के साथ किया, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी हरे निशान में 24,341.95 पर खुला।

आज दूसरे दिन भी कोटक महिंद्रा बैंक में तेजी दिखी और यह कारोबारी सत्र की शुरुआत में 1.15 फीसदी उछलकर कारोबार कर रहा था। दूसरे स्थान पर इटरनल (जोमैटो) रहा, जिसमें 0.89 प्रतिशत की तेजी दिखी।

सेंसेक्स में गिरावट तो निफ्टी में उछाल

शेयर बाजार की शुरुआत उछाल के साथ हरे निशान में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 9 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स में जहां गिरावट दिखी, वहीं निफ्टी उछाल के साथ कारोबार कर रहा था।

इस दौरान सेंसेक्स 0.03 फीसदी यानी कि 24.25 अंक गिरकर लाल निशान में 77,448.69 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी की बात करें तो यह 0.02 फीसदी यानी 4.90 अंक उछलकर हरे निशान में 24,212.65 पर कारोबार कर रहा था।
जानकार बताते हैं कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने की अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने घरेलू शेयर बाजार में तेजी और गिरावट को लेकर अनिश्चितता बना रखी है। इसकी वजह से मार्केट में कभी उतार तो कभी चढ़ाव देखे जा रहे हैं।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 21 शेयरों में तेजी दिखी। इनमें सबसे अधिक उछाल कोटक महिंद्रा बैंक में दिखा। यह 1.15 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में 421 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। दूसरे स्थान पर इटरनल रहा, जो 0.89 फीसदी के उछाल के साथ 329.90 पर ट्रेड कर रहा था।
इनके अलावा बजाज फाइनेंस में 0.68 फीसदी, भारत इलेट्रॉनिक्स लिमिटेड में 0.58 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.49 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 0.46 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 0.45 फीसदी, सन फार्मा में 0.41 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.40 फीसदी, इन्फोसिस में 0.37 फीसदी, टाटा स्टील में 0.34 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.32 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

वहीं, गिरावट वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.49%) , पावरग्रिड (0.24%), एचडीएफसी बैंक (0.21%), टाइटन (0.20%), आईटीसी (0.17%), एचसीएल टेक (0.08%) और भारती एयरटेल (0.05%) शामिल रहे। ये आंकड़े सुबह 9 बजकर 16 मिनट के हैं।

रुपया और कच्चे तेल का हाल

भारतीय करेंसी रुपये में डॉलर के मुकाबले थोड़ी सुस्ती दिखी है। आज 27 अगस्त को रुपया 95.44 पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को यह 95.41 के लेवल पर बंद हुआ था।

वहीं, कच्चे तेल की बात करें तो इसमें 0.6 फीसदी की गिरावट दिखी। इसकी कीमत प्रति बैरल 87.3 डॉलर रही। इस गिरावट को मिलाकर इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में करीब 6.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.