नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की आशंकाओं के कारण आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे महंगाई के ऊंचे बने रहने और ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे रहने की चिंताएं बढ़ गईं है। इसका असर सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 2,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी ₹5,400 सस्ती हुई है। सोने और चांदी की कीमत में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट आई है।
एमसीएक्स में सितंबर 2026 डिलीवरी के लिए चांदी वायदा ₹5,400 यानी करीब 2.5% गिरकर ₹2,17,277 प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसी तरह अगस्त 2026 डिलीवरी के लिए सोना वायदा की कीमत ₹2,000 गिरकर ₹1,41,557 प्रति 10 ग्राम रह गई। सर्राफा बाजार में भी सोनेकी कीमत में गिरावट आई है जबकि चांदी फ्लैट ट्रेड कर रही है।
सर्राफा कीमत
गुड रिटर्न्स के मुताबिक हफ्ते के पहले दिन सोने की सर्राफा कीमत में गिरावट आई है। 24 कैरेट वाला सोना 1,420 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत में 1,300 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,31,000 रुपये पर है। इसी तरह 18 कैरेट वाला सोना 1,070 रुपये नीचे 1,07,180 रुपये पर आ गया।
क्यों गिरा सोना-चांदी?
अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमत में आज 4% से ज्यादा तेजी आई। ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उसने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद कर दिया है। तेल की कीमत बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ और एशियाई शेयर बाजारों पर दबाव पड़ा।
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…