कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा है रेट?

Updated on 01-05-2026 12:40 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4 साल का उच्चतम स्तर है। कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के कारण कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ा है। इसे देखते हुए सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी आज कोई बदलाव नहीं आया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का कहना है कि 1 मई, 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है। गुरुवार को सरकार ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में संशोधन किया है। डीजल पर ड्यूटी 23 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 33 रुपये प्रति लीटर कर दी। हालांकि पेट्रोल का एक्सपोर्ट ड्यूटी-फ्री रखा गया है। संशोधित ड्यूटी आज से लागू हो गई है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है जबकि डीजल 87.67 रुपये लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये और डीजल की कीमत 90.01 लीटर है। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विधानसभा चुनावों के बाद सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि सरकार ने साफ किया कि उसके पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत

19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज भारी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 993 रुपये की तेजी के साथ अब 3,071.5 रुपये पहुंच चुकी है। कोलकाता में इसमें 994 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और अब शहर में यह सिलेंडर 3,202 रुपये मिलेगा। पहले इसकी कीमत ₹2,208 रुपये थी। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹993 की तेजी के साथ ₹3,024 पहुंच चुका है जबकि चेन्नई में यह ₹2,246.50 से बढ़कर ₹3,237 पहुंच चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.