शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 286 अंक उछाल; इंडिगो चढ़कर हुआ बंद

Updated on 25-08-2026 04:32 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में रौनक लौट चुकी है। आज मंगलवार को सेंसेक्स खुलते ही 200 अंक गिर गया था, जबकि निफ्टी 24150 के नीचे कारोबार करते हुए खुला था, लेकिन अब मार्केट बंद के दौरान उसमें गजब की तेजी दिखी है। 30 शीर्ष शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स जहां 286 अंक उछलकर बंद हुआ है, वहीं निफ्टी में 115 अंकों से अधिक की तेजी दिखी है। यह हरे निशान में 24,334.55 के लेवल पर बंद हुआ।

मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से इंडिगो में सबसे अधिक 2.05 फीसदी की तेजी दिखी। यह हरे निशान में 5220 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।

शेयर बाजार का ताजा अपडेट

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी दर्ज कर उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स लगभग 287 अंक (286.98 अंक) या 0.37 फीसदी बढ़कर 77,656.09 पर ट्रेड करते हुए क्लोज हुआ। इसके पिछले कारोबारी सत्र की क्लोजिंग 77,369.11 थी। निफ्टी 0.48 फीसदी यानी कि 115.50 अंक चढ़कर 24,334.55 पर बंद हुआ। इसका पिछले कारोबारी सत्र का बंद 24,219.05 का था।

इंडिगो समेत इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 24 में तेजी दिखी। इंडिगो 2.05 फीसदी उछलकर 5220 पर बंद हुआ। अडाणी पोर्ट्स में 1.19 फीसदी की तेजी दिखी और यह हरे निशान में 1695 के लेवल पर बंद हुआ। इनके अलावा इन्फोसिस में 1.15 फीसदी, ट्रेंट में 1.10 फीसदी, टाइटन में 0.98 फीसदी, एसबीआई में 0.87 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.84 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.76 फीसदी, आईटीसी में 0.74 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक में 0.64 फीसदी की बढ़त दिखी।
गिरावट वाले शेयरों में इटरनल (0.85%), एचसीएल टेक (0.68%), पावरग्रिड (0.53%), बजाज फिनसर्व (0.29%), एचडीएफसी बैंक (0.26%) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.15%) शामिल रहे।

भारतीय करेंसी रुपये का अपडेट

डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपये में बढ़त दिखी है। भारतीय रुपया दोपहर साढ़े तीन बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी डॉलर की तुलना में 0.3 फीसदी मजबूत होकर 95.4075 के लेवल पर पहुंच गया। इसका पिछले कारोबारी सत्र में भाव 95.7450 था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.