बिहार से 8 गुना ज्यादा है इन दो राज्यों की प्रति व्यक्ति आय, तेजी से बढ़ रही यूपी की इकॉनमी

Updated on 20-05-2026 01:25 PM
नई दिल्ली: भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान है। ईरान युद्ध के कारण इस फाइनेंशियल ईयर में इसके थोड़ी धीमे होकर 6.0% से 7.2% की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि भारत 2030 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बन सकता है। वित्त वर्ष 2025 में देश की जीडीपी में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात की करीब 48 फीसदी हिस्सेदारी थी जबकि निचले स्तर पर मौजूद 10 राज्यों का योगदान तीन फीसदी से भी कम है।

Client Associates के मुताबिक महाराष्ट्र जीडीपी के लिहाज से देश में सबसे आगे है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में उसकी स्टेट जीडीपी 45.3 लाख करोड़ रुपये थी। तमिलनाडु 31.2 लाख करोड रुपये की जीडीपी के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उत्तर प्रदेश 29.8 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे, कर्नाटक 28.8 लाख करोड़ रुपये के साथ चौथे और गुजरात 27.9 लाख करोड़ रुपये के साथ पांचवें नंबर पर है।

सबसे ज्यादा बेरोजगारी

पश्चिम बंगाल 18.2 लाख करोड़ रुपये की जीडीपी के साथ इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। राजस्थान की जीडीपी 17 लाख करोड़ रुपये, तेलंगाना की 16.4 लाख करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश की 15.9 लाख करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश की 15 लाख करोड़ रुपये है। गोवा और सिक्किम की प्रति व्यक्ति आय बिहार के मुकाबले आठ गुना ज्यादा है। बिहार की जीडीपी में एग्रीकल्चर की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 25 फीसदी है जबकि गोवा की जीडीपी में कृषि का योगदान सबसे कम 1.5 फीसदी है।

देश की इकॉनमी में राज्यों का हाल

  • देश की GDP में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, यूपी, कर्नाटक और गुजरात की 48% हिस्सेदारी
  • निचले स्तर पर मौजूद 10 राज्यों का देश की जीडीपी में योगदान तीन फीसदी से भी कम है
  • महाराष्ट्र कुल 45.3 लाख करोड़ रुपये की स्टेट जीडीपी के साथ देश में पहले नंबर पर है
  • इस लिस्ट में तमिलनाडु दूसरे, यूपी तीसरे, कर्नाटक चौथे और गुजरात पांचवें नंबर पर है
  • गोवा और सिक्किम की प्रति व्यक्ति आय बिहार के मुकाबले करीब आठ गुना ज्यादा है
  • बिहार की GDP में कृषि की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 25% और गोवा में सबसे कम 1.5% है
  • गुजरात की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा सबसे ज्यादा 39.7% जबकि केरल 8.6% है
  • सर्विसेज की सबसे ज्यादा 74.6% हिस्सेदारी गोवा में है जबकि बिहार में सबसे कम 47.8% है
  • देश में सबसे कम 2.7% बेरोजगारी गुजरात में है जबकि सबसे ज्यादा 19.2% अंडमान निकोबार में है

बेरोजगारी का हाल

गुजरात की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग की सबसे ज्यादा 39.7 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि केरल की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग का योगदान 8.6 फीसदी है। सर्विसेज की सबसे ज्यादा 74.6 फीसदी हिस्सेदारी गोवा में है जबकि बिहार में सबसे कम 47.8 फीसदी है। देश में सबसे कम 2.7 फीसदी बेरोजगारी गुजरात में है जबकि अंडमान निकोबार में सबसे ज्यादा 19.2 फीसदी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.