स्पेसएक्स का शेयर खरीदना चाहते हैं? जानें अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश करने का पूरा तरीका

Updated on 15-06-2026 01:04 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार रही। इस आईपीओ ने न केवल एलन मस्क को ट्रिलियनेयर बनाया, बल्कि निवेशकों पर भी पैसों की बारिश कर दी। अब काफी भारतीय भी स्पेसएक्स के आईपीओ में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन कैसे करें, इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। इस स्टोरी में हम अमेरिकी शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में बताएंगे।

स्पेसएक्स का आईपीओ प्राइस 135 डॉलर था। शुक्रवार को यह 11 फीसदी प्रीमियम के साथ 150 डॉलर पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के बाद इसमें और तेजी आई। दिन के कारोबार के दौरान यह 30 फीसदी से ज्यादा उछलकर 176.52 डॉलर तक पहुंच गया था। हालांकि दिन के अंत में यह 19 फीसदी से कुल ज्यादा की तेजी के साथ 160.95 डॉलर पर बंद हुआ

दुनिया की 7वीं सबसे मूल्यवान कंपनी

इस आईपीओ की लिस्टिंग के साथ ही स्पेसएक्स दुनिया की 7वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। लिस्टिंग के बाद स्पेसएक्स की मार्केट वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है। इस मार्केट वैल्यू के बाद स्पेसएक्स दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में 7वें नंबर पर पहुंच गई है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के दौरान स्पेसएक्स का मार्केट कैप 2.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया।

भारतीय कैसे कर सकते हैं निवेश?

अगर आप भी स्पेसएक्स या अमेरिका की किसी दूसरी कंपनी के शेयर में निवेश करना चाहते हैं तो इसका कोई सीधा रास्ता नहीं है, लेकिन मुश्किल भी नहीं है। आप कुछ नियमों के दायरे में अमेरिकी शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। आप स्पेसएक्स या किसी दूसरी अमेरिकी कंपनी के शेयर इस प्रकार खरीद सकते हैं:
1. अमेरिकी ब्रोकरेज अकाउंट के जरिए
आप बीएसई या एनएसई के जरिए अमेरिकी शेयर नहीं खरीद सकते। इसके लिए आपको अमेरिकी ब्रोकरेज अकाउंट बनाना होता है। इसका तरीका इस प्रकार है:
  • भारत में ऐसी कई ऐप हैं जिनके जरिए आप अमेरिकी शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। इसमें INDmoney, Groww, Appreciate आदि प्रमुख हैं।
  • इनमें से कोई भी ऐप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और PAN व आधार कार्ड के जरिए केवाईसी पूरी करें। अपने किसी भी बैंक का अकाउंट जोड़े।
  • अब अपने बैंक अकाउंट से ऐप के वॉलेट में पैसे डालें। ऐप के जरिए ही इस रकम को डॉलर में बदल लें।
  • जब ऐप में रकम डॉलर के रूप में दिखाई देने लगे तो सर्च बार में स्पेसएक्स का शेयर (SPCX के नाम से) सर्च करें। अब आपको जितने शेयर खरीदने हैं, खरीद सकते हैं।
  • आप चाहें तो एक पूरा शेयर ना खरीदकर उसका थोड़ा सा हिस्सा (बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की तरह) भी खरीद सकते हैं।
  • इसी तरह आप सिर्फ स्पेसएक्स ही नहीं, किसी दूसरी अमेरिकी कंपनी का भी शेयर खरीद सकते हैं।

2. GIFT City के जरिए निवेश
आप गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (GIFT) सिटी के जरिए भी स्पेसएक्स का शेयर खरीद सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आप जिस ब्रोकर या फाइनेंशियल संस्थान के जरिए निवेश स्पेसएक्स में निवेश करना चाहते हैं, उसके पास अमेरिका के लिस्टेड स्टॉक का एक्सेस होना चाहिए। GIFT सिटी के जरिए निवेश इस प्रकार करें:
  • GIFT सिटी ब्रोकर के साथ अमेरिकी स्टॉक ट्रेडिंग अकाउंट खोलें।
  • इसके बाद PAN कार्ड, आधार कार्ड, इनकम प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और बैंक अकाउंट डिटेल भरें।
  • ब्रोकर के नियमानुसार अपने बैंक अकाउंट से GIFT सिटी इन्वेस्टमेंट अकाउंट में रकम ट्रांसफर करें।
  • अब स्पेसएक्स या जिस कंपनी का शेयर खरीदना चाहते हैं, उसे उसके सिंबल या कंपनी के नाम से सर्च करें।
  • जितने शेयर खरीदना चाहते हैं उतने शेयर का ऑर्डर दें और ट्रेडिंग शुरू करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • भारत से अमेरिकी शेयरों में निवेश आरबीआई की Liberalised Remittance Scheme (LRS) द्वारा नियंत्रित होता है।
  • वर्तमान में निवासी भारतीय साल में अधिकतम 2,50,000 अमेरिकी डॉलर ही निवेश कर सकता है।
  • इनकम टैक्स नियमों के तहत विदेशी निवेश पर टीसीएस लग सकता है। साथ ही कैपिटल गेन्स पर भारत में टैक्स भी देना होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.